मेरठ जिले की महिलाएं नए वोट बनवाने में पुरुषों से रही आगे, 50,642 नए मतदाताओं में 26,758 महिलाएं शामिल

Nov 18, 2026 - 13:36
Updated: 5 days ago
0 11
मेरठ जिले की महिलाएं नए वोट बनवाने में पुरुषों से रही आगे, 50,642 नए मतदाताओं में 26,758 महिलाएं शामिल

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। जिले में नए मतदाता बनने के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को एसएसआर अभियान के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार, इस बार कुल 50,642 नए वोट जुड़े हैं। इनमें 26,758 महिलाएं और 23,883 पुरुष शामिल हैं। वहीं, अन्य (ट्रांसजेंडर) श्रेणी में भी एक नया मतदाता जुड़ा है। आंकड़े बताते हैं कि नए वोट बनवाने में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही है।

विधानसभावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 6,295 महिला मतदाता मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी हैं। दूसरे स्थान पर सरधना, तीसरे पर मेरठ शहर, चौथे पर किठौर, पांचवें पर मेरठ कैंट और छठे नंबर पर हस्तिनापुर रहा, जबकि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की वृद्धि सबसे कम दर्ज की गई।

विधानसभावार नए मतदाताओं की वृद्धि -

---

जिले में कुल मतदाताओं की स्थिति-

पुरुष मतदाता-
12,20,754
महिला मतदाता-
10,23,380
अन्य (ट्रांसजेंडर) : 145

---

कटे थे 2.48 लाख महिलाओं के नाम-

इससे पूर्व एसआईआर के दौरान कटे 5.06 लाख नामों में 2,48,399 महिला और 2,57,734 पुरुष मतदाता शामिल थे। सबसे अधिक नाम मेरठ कैंट सीट पर कटे थे, जहां 64,679 पुरुष और 57,036 महिला मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे।

विधानसभावार कुल मतदाता और लिंगानुपात-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User