लश्कर से जुड़ने के ठीक एक साल बाद मारा गया आतंकी लतीफ, सरेंडर की अपील पर बोला- अल्लाह से मिलूंगा

Nov 18, 2026 - 14:04
Updated: 5 days ago
0 5
लश्कर से जुड़ने के ठीक एक साल बाद मारा गया आतंकी लतीफ, सरेंडर की अपील पर बोला- अल्लाह से मिलूंगा
आतंकी लतीफ

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ टीम पर हमला करने वाला आतंकी लतीफ अहमद भट ढेर हो चुका है। बुधवार को एक संयुक्त ऑपरेशन में जवानों ने यह कार्रवाई की। वह एक मस्जिद में छिपा हुआ था और सुरक्षाबलों की बार-बार अपील के बावजूद उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने उसे हथियार डालने का मौका दिया, लेकिन उसने कहा कि उसके साथ केवल अल्लाह है और वह अपने लोगों के लिए कुर्बान होने जा रहा है। 

सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल के जरिए भट से संपर्क किया और उससे हथियार डालने के लिए कहा। एक अधिकारी ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मनाते हुए कहा,  'हम तुम्हारे साथ हैं।' लेकिन, भट ने हथियार डालने से इनकार कर दिया और जवाब दिया, 'मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं।' जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कमांडर मोहम्मद लतीफ भट कुलगाम के खेवन चादर गांव का रहने वाला था। मुठभेड़ स्थल से आतंकी का शव और एक हथियार भी बरामद किया गया है।

कुलगाम में रात से ही आतंकवादरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ भट को घेर लिया था। सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबल और आतंकी के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 

पिछले साल बना था आतंकी 

बीते नवंबर में आतंकी बनने वाला लतीफ अहमद भट 15 लाख का इनामी था। 12वीं पास लतीफ ने कॉलेज में भी दाखिला लिया था और कुछ समय बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी।उसने कुछ समय तक प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन और बढ़ई के रूप में भी काम किया। लतीफ ने इस वर्ष जुलाई में अनंतनाग के लाल चौक में एक पुलिसकर्मी की हत्या करने के अलावा कुलगाम में  छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों को भी मौत के घाट उतारा था। 22 वर्षीय लतीफ भट कश्मीर घाटी में लश्कर-ए-तैयबा का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर था। वह 11 नवंबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक चौकी पर हुए हमले में भी शामिल था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User