'रामायण' ने 13वें दिन भी बनाया रिकॉर्ड, कमाई में 'धुरंधर 2', 'पठान' और 'आरआरआर' पर भारी
मुम्बई। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की है। 'रामायण' लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है। नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कहानी लिख रही है जिससे फिल्म ने घरेलू बाजार से लेकर विदेशी सिनेमाघरों तक अपनी धाक जमा ली है। खास बात यह है कि इसकी कमाई ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हर दिन बदलते आंकड़ों के बीच अपनी कमाई से इतिहास लिख देती हैं। 'रामायण' की रफ्तार भारत में भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई हो, लेकिन विदेशी बाजार में इसकी गति लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और यश की जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। रिलीज के महज 13 दिनों में फिल्म ने कई बड़ी भारतीय फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं, इसकी कमाई अब एक ऐसे आंकड़े के करीब पहुंच गई है, जिसे छूना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाएगा।
फिल्म ने 13वें दिन यानि मंगलवार, 17 नवंबर को भारत में लगभग 28.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 820.95 करोड़ रुपये (लगभग 821 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया है। ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 821 करोड़ रुपये नेट की कमाई की है। ऐसा करने वाली यह तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 981 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म 'रामायण' ने दुनियाभर में अब तक 1,483 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
'रामायण' ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यह चीन में रिलीज हुए बिना विदेशी बाजार में 50 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय फिल्म है। वहीं, कुल विदेशी कमाई के मामले में यह छठे स्थान पर पहुंच चुकी है।
निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार, 'रामायण' के दोनों भागों का कुल निर्माण, वैश्विक स्तर पर रिलीज और प्रमोशन का बजट लगभग ₹4,000 करोड़ रखा गया है। श्री राम की भूमिका के लिए के लिए रणबीर कपूर को प्रति भाग लगभग ₹75 करोड़ यानि कुल ₹150 करोड़ दिए जायेंगे। 'रामायण' के रावण यश को प्रति भाग लगभग ₹ 50 करोड़ यानि ₹100 करोड़ मिलेंगे। सीता की भूमिका के लिए साई पल्लवी को ₹12 करोड़ या इससे अधिक मिल सकते हैं।
'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्री राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में चल रहा है, जबकि दूसरा दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)