मेरठ की सात विधानसभा सीटों पर बढ़े 50,642 नए मतदाता, दक्षिण में सबसे ज्यादा इजाफा

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, मेरठ दक्षिण में 12,162 और सरधना में 10,523 नए वोटर जुड़े; एसआईआर से पहले के मुकाबले अब भी 4.55 लाख मतदाता कम.

Nov 18, 2026 - 14:52
Updated: 12 hours ago
0 14
मेरठ की सात विधानसभा सीटों पर बढ़े 50,642 नए मतदाता, दक्षिण में सबसे ज्यादा इजाफा

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। जिले की सात विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या में 50,642 का इजाफा हुआ है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की। इसके मुताबिक, जिले में अब कुल 22,44,279 मतदाता हैं। नए मतदाताओं के जुड़ने के मामले में मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट सबसे आगे रही, जहां 12,162 नाम बढ़े हैं। वहीं, सरधना में 10,523 नए वोटर जुड़े। हालांकि, नए वोटर जुड़ने के बाद भी एसआईआर से पहले के मुकाबले अब 4,55,541 वोटर कम हैं।

10 अप्रैल 2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और दावे-आपत्तियों के बाद जारी सूची में 21,93,637 वोटर थे। अब यह संख्या बढ़कर 22,44,279 हो गई है। एसआईआर से पहले मेरठ जिले में 26,99,820 वोटर थे। एसआईआर के दौरान 5,06,183 वोटर कम हुए थे। नए वोटर जुड़ने के बाद भी एसआईआर से पहले के मुकाबले अब 4,55,541 वोटर कम हैं।

एसआईआर के बाद मेरठ दक्षिण में 3,91,738 वोटर थे। अब 12,162 बढ़कर यह संख्या 4,03,900 हो गई है।

सरधना में 3,07,817 वोटर थे, जो 10,523 बढ़कर 3,18,340 हो गए हैं।

मेरठ शहर में 2,55,238 वोटर थे। 7,445 बढ़ने के बाद अब 2,62,683 हैं।

किठौर में 3,22,769 वोटर थे, जो 6,585 बढ़कर 3,29,354 हो गए हैं।

मेरठ कैंट में 3,16,239 वोटर थे। 5,996 बढ़ने के बाद अब 3,22,235 हैं।

हस्तिनापुर में 3,03,351 वोटर थे, जो 4,259 बढ़कर 3,07,610 हो गए हैं।

सिवालखास में 2,96,485 वोटर थे। 3,672 बढ़ने के बाद अब 3,00,157 हैं।

एसआईआर से पहले और ड्राफ्ट सूची के आंकड़ों के मुताबिक, मेरठ कैंट में सबसे ज्यादा 1,15,731 वोटर कम हुए। यहां पहले 4,37,966 वोटर थे। मेरठ दक्षिण में पहले 5,10,018 वोटर थे, जिनकी संख्या 1,06,118 कम हुई।

मेरठ शहर में पहले 3,16,966 वोटर थे। अब 54,283 कम हैं। सरधना में पहले 3,67,626 वोटर थे, जिनकी संख्या 49,286 घटी। सिवालखास में पहले 3,44,901 वोटर थे और 44,744 कम हुए।

हस्तिनापुर में पहले 3,52,164 वोटर थे, जिनकी संख्या 44,554 कम हुई। किठौर में पहले 3,70,179 वोटर थे और 40,825 कम हुए।

ड्राफ्ट सूची पर दावे और आपत्तियां लेने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलेंगे। इस दौरान फॉर्म-6, 7 और 8 भरे जाएंगे।

यह खबर भी पढ़िए: मेरठ जिले की महिलाएं नए वोट बनवाने में पुरुषों से रही आगे, 50,642 नए मतदाताओं में 26,758 महिलाएं शामिल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User