मेरठ पुलिस विभाग में तीन अफसरों के तबादले

Nov 25, 2026 - 16:55
Updated: 1 day ago
0 27
मेरठ पुलिस विभाग में तीन अफसरों के तबादले
  •  विभा सिंह को पीएसी की जिम्मेदारी, राघवेंद्र मिश्रा सहारनपुर भेजे गए; भवरे दीक्षा अरुण नई एएसपी

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। यूपी पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। शासन की ओर से 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में शासन ने बुधवार दोपहर 10 आईपीएस और 18 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। सूची में मेरठ से जुड़े तीन पुलिस अफसरों के नाम शामिल हैं।

मेरठ से जुड़े 3 पुलिस अफसरों के नाम शामिल 

इस सूची में मेरठ से जुड़े 3 पुलिस अफसरों के नाम शामिल हैं। इनमें दो अफसरों की तैनाती मेरठ में ही बदली गई है, जबकि एक अधिकारी शाहजहांपुर से मेरठ भेजी गई हैं। तबादला सूची के मुताबिक, विभा सिंह, राघवेंद्र कुमार मिश्रा और भवरे दीक्षा अरुण को नई जिम्मेदारी दी गई है।

मेरठ में इन अफसरों की बदली जिम्मेदारी

विभा सिंह: पीटीएस मेरठ की अपर पुलिस अधीक्षक से 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में उपसेनानायक बनाई गईं।

राघवेंद्र कुमार मिश्रा: 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के उपसेनानायक से 5वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजे गए।

भवरे दीक्षा अरुण: शाहजहांपुर की एसपी देहात से अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ बनाई गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User