राहुल गाँधी ने कहा - 'हम लोकतंत्र को खत्म नहीं करना चाहते, चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे'

Nov 19, 2026 - 12:14
Updated: 5 days ago
0 3
राहुल गाँधी ने कहा - 'हम लोकतंत्र को खत्म नहीं करना चाहते, चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे'
राहुल गांधी - रॉबर्ट पेप

न्यूयॉर्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। यहाँ राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र है। उन्होंने कहा मेरे लिए, यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है। अगर हमने चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

राहुल गांधी ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत में स्पष्ट किया कि तमाम अनियमितताओं और नुकसान के बावजूद विपक्ष चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा, क्योंकि ऐसा करने से लोकतांत्रिक ढांचा पूरी तरह खत्म हो जाएगा। हम लोकतंत्र को खत्म नहीं करना चाहते। हमारी रणनीति है कि हम लड़ें और भारत के लोगों को बताएं कि देश में क्या चल रहा है। विपक्ष को चुनावी प्रक्रिया में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बुधवार को उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

राहुल गांधी ने कहा है कि खुद चुनाव आयोग के भीतर के वरिष्ठ अधिकारी अब दबाव से तंग आ चुके हैं और विपक्ष को अंदरूनी जानकारियां दे रहे हैं। आयोग के वरिष्ठ अधिकारी अब यह कहने लगे हैं कि हम इस तरह और आगे नहीं चल सकते और यह पूरा ढांचा ढहना अब सिर्फ समय की बात है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है, जब तक कि मेरे पास 100%..200%..300% सबूत न हों। विपक्ष की रणनीति है कि चुनाव में हो रही गड़बड़ियों को जनता के सामने लाकर लगातार चर्चा जारी रखी जाए, जब तक कि देशवासियों को खुद यह अहसास न हो जाए कि पूरी व्यवस्था को नष्ट कर दिया गया है।,2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था। इसमें कई फर्जी मतदाता थे। उन्होंने दावा किया कि एक ब्राजीलियाई महिला, जो कभी भारत नहीं आई, उसने एक विधानसभा चुनाव में 23 बार वोट डाला।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम चुनावी ढांचे को तोड़ना नहीं चाहते, क्योंकि अगर विपक्ष यह घोषणा कर दे कि वह चुनाव नहीं लड़ेगा तो भारतीय जनता की नजर में पूरी चुनावी प्रक्रिया ही अवैध हो जाएगी। हम ऐसा नहीं चाहते। इसलिए, भले ही हमें और पूरे विपक्ष को इस वजह से बहुत नुकसान उठाना पड़ा है फिर भी हम जानबूझकर ऐसा कदम नहीं उठा रहे हैं और हमें पूरा यकीन है, मैं आपसे बिल्कुल साफ तौर पर कह रहा हूं कि अब बस समय की बात है कि यह पूरा ढांचा ढह जाए। चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी अब कह रहे हैं कि देखिए हम अब और इस तरह से काम नहीं चला सकते। यह एक लंबा सफर रहा है, लेकिन हमारे लिए भारतीय होने के मूल में हमारी वह क्षमता निहित है।"

'जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत के पास कितना समय है', सवाल पर राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके पास समय नहीं है। मैं अपने घर में एयर प्यूरीफायर (हवा साफ करने वाली मशीनें) लगवा रहा हूं, क्योंकि मुझे दिनभर सिरदर्द रहता है। दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण की वजह से जितने लोग परेशानियां झेल रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है। छोटे-छोटे बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं। लोग कैंसर जैसी बीमारियों से मर रहे हैं।

इजराइल से भारत के संबंधों से जुड़े सवाल पर कहा कि अक्टूबर में इजरायल में जो कुछ हुआ, मैं उसकी निंदा करता हूं। मुझे लगता है कि वह बेहद भयावह था। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था, लेकिन गाजा में जो कुछ हो रहा है, मैं उसकी भी निंदा करता हूं। किसी एक पक्ष की गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दोनों ही गलतियों की निंदा होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User