यमुना सफाई अभियान में उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी दिया स्वच्छता का संदेश

शालीमार बाग के मुनक नहर घाट पर चला सफाई अभियान, मुख्यमंत्री बोलीं- दिल्ली को साफ और हरा-भरा बनाना हम सबकी जिम्मेदारी.

Nov 19, 2026 - 12:35
Updated: 5 days ago
0 50
यमुना सफाई अभियान में उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी दिया स्वच्छता का संदेश

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

नई दिल्ली। राजधानी में यमुना को स्वच्छ बनाने के अभियान को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। शालीमार बाग के मुनक नहर घाट पर आयोजित यमुना सफाई अभियान में मुख्यमंत्री के साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ और गायक बिस्मिल ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जैकी श्रॉफ ने कहा कि दिल्ली हम सभी की है और इसकी सफाई की जिम्मेदारी भी सबकी है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बात सिर्फ मुनक नहर की नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली, यमुना की स्वच्छता और शहर को हरा-भरा बनाने की है।

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी दिया स्वच्छता का संदेश, कहा- दिल्ली हमारी हैं, हम सब की ज़िम्मेदारी है

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अभिनेता जैकी श्रॉफ और गायक बिस्मिल ने शालीमार बाग के मुनक नहर घाट पर यमुना सफाई अभियान में हिस्सा लिया। यमुना स्वच्छता अभियान में भाग लेने पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा, "दिल्ली हमारी हैं, हम सब की ज़िम्मेदारी है।"

यमुना सफाई अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की लोगों से अपील 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बात केवल मुनक नहर की नहीं है, बात पूरी दिल्ली की है, हमारी यमुना मां की है, शहर के स्वच्छता की है, शहर को हरा भरा बनाने की है। जब दिल्ली हमारी है, तो ये हम सबकी जिम्मेदारी है। जब हम आस्था के त्यौहार मनाते हैं, शानदार तरीके से अपनी संस्कृति परंपराओं को निभाते हैं, तो ये हमारी ही जिम्मेदारी है कि हर कार्यक्रम के बाद, हर प्रोग्राम के बाद हम अपने इस शहर को साफ भी करें।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User