जेनसन हुआंग की एनवीडिया में वापसी पर डोनाल्ड ट्रंप की आई प्रतिक्रिया; फैसले को बताया सही, न‍िदेशक मंडल की तारीफ की

Nov 24, 2026 - 16:27
Updated: 2 days ago
0 52
जेनसन हुआंग की एनवीडिया में वापसी पर डोनाल्ड ट्रंप की आई प्रतिक्रिया; फैसले को बताया सही, न‍िदेशक मंडल की तारीफ की

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क | 

अमेरिका। एक बार फिर एनवीडिया में कंपनी के सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग की सीईओ पद पर वापसी हो गई है। इस फैसले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सही बताया है और न‍िदेशक मंडल की तारीफ भी की है। डोनाल्ड ट्रंप ने हुआंग को महान देशभक्त बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उनकी वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर ल‍िखा कि एनवीडिया के निदेशक मंडल ने जेनसन हुआंग को फिर से सीईओ नियुक्त करके बिल्कुल सही और उचित फैसला लिया है। देश को एनवीडिया में जेनसन के नेतृत्व की जरूरत है, ताकि न केवल कंपनी की सफलता और समृद्धि सुनिश्चित हो, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था भी मजबूत बनी रहे।

जेनसन हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा कि संयुक्त राज्य सरकार के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि जेनसन की एनवीडिया में वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने भी पुष्टि की है कि अमेरिकी सरकार के पास ऐसा कोई सबूत नहीं हैं, जिससे यह साबित हो कि उन्होंने किसी गैरकानूनी गतिविधि में हिस्सा लिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने जेनसन हुआंग को महान देशभक्त बताया 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा क‍ि व्यक्तिगत तौर पर मुझे जेनसन को जानने का मौका मिला है। मैं उन्हें एक महान देशभक्त और राष्ट्रीय धरोहर मानता हूं। एनवीडिया को अमेरिकी निर्यात नियंत्रण के पालन को लेकर अपनी आंतरिक जांच पूरी गंभीरता से जारी रखनी चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कंपनी अपनी कानूनी जिम्मेदारियों और देशभक्ति के कर्तव्य का पालन कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा में अपना योगदान दे रही है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से फैसला लिया

सोमवार को एआई चिप्स की दुनिया की अग्रणी कंपनी एनवीडिया ने घोषणा की कि जेनसन हुआंग को तत्काल प्रभाव से फिर से कंपनी का प्रेसिडेंट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का सदस्य नियुक्त कर दिया गया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया।

एनवीडिया ने एक बयान में कहा कि बोर्ड ने हाल के दिनों में जेनसन हुआंग के साथ कई दौर की बैठकों और चर्चाओं के बाद यह निर्णय लिया है।

कंपनी का नेतृत्व करने की योग्यता पर पूरा भरोसा

कंपनी ने कहा, "बोर्ड को हुआंग की पारदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और कंपनी का नेतृत्व करने की योग्यता पर पूरा भरोसा है। इस प्रक्रिया के दौरान बोर्ड ने अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी परामर्श किया और प्राप्त फीडबैक के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला कि हुआंग की वापसी से किसी प्रकार का राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम नहीं है।"

एनवीडिया बोर्ड के चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा, "बोर्ड का मानना है कि जेनसन हुआंग ही कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, भागीदारों और ग्राहकों के सर्वोत्तम हित में है।" उन्होंने अंतरिम सीईओ के रूप में काम संभालने वाली कोलेट क्रेस की भी सराहना की, जो आगे भी कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाती रहेंगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User