इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Nov 19, 2026 - 11:36
Updated: 5 days ago
0 111
इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।"

इंदिरा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने किया याद, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट कर इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।"

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती

गौरतलब है कि देश आज पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती मना रहा हैं, इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज में हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर जन्मीं इंदिरा को उनके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया था। बाद में पिता जवाहरलाल नेहरू ने उनके नाम के साथ प्रियदर्शिनी जोड़ दिया।

चार बार देश की पीएम रहीं इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी ने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने वर्ष 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। 31 अक्टूबर, 1984 को नई दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई थी।

इंदिरा गांधी लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। उनके कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए गए। हालांकि उनके कुछ फैसले विवादों में भी रहे। वर्ष 1975 में देश में आपातकाल लागू करने का फैसला उनके राजनीतिक जीवन का सबसे विवादित अध्याय माना जाता है। इसके बाद 1977 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी। जून 1984 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई के बाद 31 अक्टूबर 1984 को उनके सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User