चीन के इलेक्ट्रिक विमान ने पायलट के साथ भरी पहली उड़ान: 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार
चीन। चीन ने इलेक्ट्रिक एविएशन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चीन की सरकारी विमान निर्माता कंपनी कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना के विकसित इलेक्ट्रिक विमान सीई-25ए ने पहली बार पायलट के साथ सफल परीक्षण उड़ान भरी है।
चीन के इलेक्ट्रिक विमान ने भरी उड़ान
14 नवंबर को शानदोंग प्रांत के बिनझोउ में हुए इस परीक्षण के दौरान विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर मौजूद थे। विमान की अधिकतम क्रूज स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा और एक बार में उड़ान भरने की रेंज करीब 400 किलोमीटर बताई गई है 19 यात्रियों की क्षमता वाला यह विमान भविष्य में पर्यावरण के अनुकूल हवाई यात्रा की दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है।
करीब 16 मिनट तक इलेक्ट्रिक विमान रहा हवा में
चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के मुताबिक, शनिवार 14 नवंबर 2026 को हुए इस परीक्षण के दौरान विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर मौजूद थे। परीक्षण का पूरा सत्र 57 मिनट 46 सेकंड तक चला। इस दौरान विमान ने 16 मिनट से कुछ अधिक समय तक हवा में उड़ान भरी और करीब 60.4 किलोमीटर की दूरी तय की। इंजीनियरों के मुताबिक, परीक्षण के दौरान विमान के सभी सिस्टम सामान्य तरीके से काम करते रहे और उड़ान के दौरान कोई असामान्य स्थिति सामने नहीं आई।
इलेक्ट्रिक विमान ने पहले बिना पायलट के किया था परीक्षण
इस सफल परीक्षण से पहले सीई-25ए ने बिना पायलट के 19 परीक्षण उड़ानें पूरी की थीं। इसकी पहली स्वायत्त उड़ान 2 फरवरी को हुई थी। इन परीक्षणों के जरिए विमान की तकनीकी क्षमता और सुरक्षा प्रणालियों का आकलन किया गया। इसके बाद इसे पायलट के साथ उड़ान भरने की अनुमति मिली।
19 यात्रियों को ले जाने की क्षमता
सीई-25ए चीन का पहला इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान है, जिसे शहरों के बीच हवाई यात्रा के लिए विकसित किया गया है। इसकी अधिकतम टेकऑफ क्षमता 10 टन है और इसमें एक बार में 19 यात्री सफर कर सकते हैं। विमान की क्रूज स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम क्रूज ऊंचाई 2,400 मीटर बताई गई है। यह एक बार में करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें इलेक्ट्रिक प्रोपेलर लगाए गए हैं।

कमर्शियल उड़ान की दिशा में अगला कदम
इस परियोजना में कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना के साथ बैटरी निर्माता सीएटीएल और शंघाई जियाओतोंग यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थान शामिल हैं। विमान को चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ( सीएएसी ) की ओर से टाइप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन स्वीकार किए जाने की मंजूरी भी मिल चुकी है। हालांकि, नियमित व्यावसायिक यात्री सेवाएं शुरू करने से पहले इसे जरूरी प्रमाणन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
वहीं, दूसरी ओर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर ताइवान को लेकर अपने देश का रुख स्पष्ट किया है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि ताइवान की आजादी के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने दोहराया कि चीन का पूर्ण एकीकरण होकर रहेगा। ताइवान को चीन का हिस्सा बनाने का लक्ष्य कायम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)