'भारत जब भी न्योता देगा, हम आ जाएंगे': पाकिस्तानी मंत्री ने दिल्ली आकर लगाई बातचीत की गुहार

Nov 23, 2026 - 11:19
Updated: 3 days ago
0 10
'भारत जब भी न्योता देगा, हम आ जाएंगे': पाकिस्तानी मंत्री ने दिल्ली आकर लगाई बातचीत की गुहार

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

नई दिल्ली। पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 'भारत जब भी न्योता देगा, हम आ जाएंगे'। पाकिस्तान भारत के साथ सभी जरूरी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है।

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सबूत लेकर आएं और इस पर बातचीत करें। मलिक ने आगे कहा कि पाकिस्तान कई बार अलग-अलग मंचों पर आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत की पेशकश कर चुका है। 

 मुसादिक मलिक ने सिंधु जल समझौते पर दी थी धमकी

जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक वही शख्स हैं जिन्होंने सिंधु जल समझौते पर हाथ काटने वाला बयान दिया था लेकिन अब हालत ये है कि ये दिल्ली आकर बातचीत की गुहार लगा रहे हैं। करीब साढ़े तीन साल से पाकिस्तान के किसी मंत्री ने भारत की यात्रा नहीं की थी। मुसादिक मलिक की भारत यात्रा से पहले मई 2023 में बिलावल भुट्टो जरदारी भारत दौरे पर आए थे। जिसके बाद अब 20 से 22 नवंबर तक एससीओ फोरम में मुसादिक मलिक का भारत दौरा हुआ है। यहां आकर भी मुसादिक ने वही गुहार लगाई।

पाकिस्तान को क्या जवाब देना है। इस पर भारत में कोई दो राय नहीं है।  पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली यात्रा के दौरान आतंक के सवालों पर जवाब देने से कतराते हुए नजर आए। पाकिस्तानी मंत्री खुद के देश को ही आतंकवाद का पीड़ित बताने लगे।

शशि थरूर ने दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक को सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा कोई भी अपने सिर पर बंदूक रखकर बात नहीं करना चाहता। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत तभी बहाल हो सकती है जब पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवादी ढांचे को पूरी तरह खत्म कर दे। 

शशि थरूर ने कहा- "भले ही उन दिनों भी पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते काफी तनावपूर्ण थे..और यह बात आपको समझनी होगी। फिर भी बहुपक्षीय मंचों का अपना एक अलग महत्व होता है। जहाँ तक द्विपक्षीय संबंधों की बात है, हमने स्पष्ट कर दिया है कि अतीत की तरह द्विपक्षीय बातचीत तभी फिर से शुरू हो सकती है, जब पाकिस्तान अपने देश में मौजूद आतंकवाद के ढांचे को पूरी तरह खत्म कर दे। आप एक तरफ आतंकवादी कैंप, मुख्यालय, ट्रेनिंग ग्राउंड आदि बनाए रखें। जिनका इस्तेमाल लगातार हमारे लोगों के खिलाफ हिंसा फैलाने के लिए किया जा रहा है। और दूसरी तरफ बातचीत की उम्मीद करें, ऐसा नहीं हो सकता। कोई भी व्यक्ति सिर पर बंदूक तानकर बातचीत नहीं करना चाहता, और हम भी ऐसा नहीं करने वाले हैं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User