28 नवंबर को मेरठ आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Nov 21, 2026 - 16:35
Updated: 9 hours ago
0 64
28 नवंबर को मेरठ आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
  • 60 से अधिक स्टॉलों पर नवाचार और उद्यमिता का हुनर दिखेगा। 
  • CCSU में स्टार्टअप संवाद: 11 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि भी आएंगे। 

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आगामी 28 नवंबर 2026 को मेरठ पहुंचेंगी। मेरठ के सीसीएसयू में होने वाले ‘पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद-2026’ में 'राज्यपाल' मुख्य अतिथि रहेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार देने वाले उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

11 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल

यूपी की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में राज्य के 11 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल, कुलपति, शिक्षाविद, युवा उद्यमी और निवेशक शामिल होंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) भी इसमें हिस्सा लेगा।

60 से अधिक स्टॉलों पर नवाचार और उद्यमिता का हुनर दिखेगा 

पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद की प्रमुख आकर्षण नवाचार प्रदर्शनी होगी। कार्यक्रम में 60 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों, युवा नवाचारकर्ताओं और स्टार्टअप उद्यमियों द्वारा विकसित नए विचार, तकनीक, उत्पाद, मॉडल और नवोन्मेषी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने, नए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और अपने स्टार्टअप की संभावनाओं को निवेशकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।

विश्वविद्यालयों, उद्यमियों और निवेशकों के बीच बनेगा संवाद का मंच

तीन सत्रों में प्रस्तावित पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद का उद्देश्य विश्वविद्यालयों में विकसित हो रहे नवाचारों को उद्योग एवं निवेश की संभावनाओं से जोड़ना, युवाओं में स्वरोजगार के प्रति विश्वास पैदा करना और स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। 

संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमिता, व्यवसाय की स्थापना, नवाचार के व्यावसायिक उपयोग, वित्तीय सहयोग तथा निवेश से जुड़े अवसरों की जानकारी मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User