गुरु नानक जयंती के मौके पर आज 18 राज्यों में बंद रहे बैंक

गुरू नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आज देश के कई राज्यों में बैंकों की भी छुट्टी रहेगी।

Nov 24, 2026 - 15:08
Updated: 1 day ago
0 30
गुरु नानक जयंती के मौके पर आज 18 राज्यों में बंद रहे बैंक

नई दिल्ली। मंगलवार को गुरू नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। इस बड़े मौके पर आज देशभर के 18 राज्यों में सभी बैंकों की भी छुट्टी रहेगी।

देश के 18 राज्यों में बंद रहेंगे सभी बैंक

गुरू नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आज देश के कई राज्यों में बैंकों की भी छुट्टी रहेगी। आरबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को देश के कुल 18 राज्यों में सभी बैंक बंद रहेंगे। आज मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंकों की सभी ब्रांच बंद रहेंगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User