गुरु नानक जयंती पर शाम के सेशन में खुलेगा एमसीएक्स

Nov 24, 2026 - 15:22
Updated: 2 days ago
0 12
गुरु नानक जयंती पर शाम के सेशन में खुलेगा एमसीएक्स

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क | 

मुंबई। गुरू नानक जयंती के अवसर पर भारत के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज ( एमसीएक्स) पर सुबह के सेशन में कारोबार बंद रहेगा। दरअसल, मंगलवार को गुरू नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। इस बड़े मौके पर देश के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई में आज छु्ट्टी रहेगी और एमसीएक्स पर शाम के सेशन में कारोबार शुरू होगा।

एमसीएक्स पर शाम के सेशन में शुरू होगा कारोबार

बताते चलें कि आज गुरू नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर भारत के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सुबह के सेशन में कारोबार बंद रहेगा। हालांकि, शाम वाले सेशन में कारोबार सामान्य तरीके से चलेगा। बताते चलें कि एमसीएक्स पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मॉर्निंग सेशन चलता है और शाम 5 बजे से लेकर रात के 11.30 बजे तक इवनिंग सेशन चलता है। गुरू नानक जयंती के मौके पर एमसीएक्स पर शाम 5 बजे कारोबार शुरू होगा।

भारी गिरावट के साथ सोमवार को बंद हुआ था बाजार

शेयर बाजार ने सोमवार को हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में शानदार शुरुआत की थी। हालांकि कुछ देर के बाद बिकवाली हावी होने लगी और ये लाल निशान में आ गया। देखते ही देखते, बाजार में बिकवाली बहुत तेज हो गई और अंत में ये भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 502.26 अंकों (0.60%) की शानदार बढ़त लेकर 84,421.97 अंकों पर और निफ्टी 128.55 अंकों (0.50%) की बेहतरीन तेजी के साथ 25,929.15 अंकों पर खुला था। लेकिन अंत में, सेंसेक्स 1483.72 अंक (1.77 प्रतिशत) टूटकर 82,435.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 434.20 अंक (1.68 प्रतिशत) लुढ़ककर 25,366.40 के स्तर पर आ गया।

25 नवंबर को कारोबार बाकी दिनों की तरह ही शुरू होगा और बंद होगा

गुरू नानक जयंती पर बीएसई और एनएसई पर सभी सेगमेंट- इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिक, करेंसी डेरिवेटिव, कमोडिटी डेरिवेटिव, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट के कारोबार बंद रहेंगे। बुधवार 25 नवंबर को कारोबार बाकी दिनों की तरह ही शुरू होगा और बंद होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User