ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा: 'ईरान ने अब तक 81000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला'
- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- आखिर में अमेरिका ही जीतेगा।
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
अमेरिका। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जैसा कि सभी को याद होगा कि मैंने 3 नवंबर के मिडटर्म इलेक्शन को लेकर दो बातें कही थीं। पहली यह कि अगर डेमोक्रेट्स जीतते हैं, तो शेयर बाजार में भारी गिरावट आएगी और ऐसा ही हुआ है। दूसरी बात यह थी कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, जिसने आज तक 81,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है वो और अधिक आक्रामक हो जाएगा, ऐसा भी हुआ है।
दरअसल अमेरिका में हाल ही में हुए मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्किन पार्टी की करारी हार हुई और विपक्षी दल डेमोक्रेट को अमेरिका के दोनों ही सदन में बहुमत मिल गया। आपको बता दे, कि हाल ही में डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी संसद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 258 सीटें जीतीं हैं जो कि तीन दशकों में उनका सबसे बड़ा बहुमत है। इस हार के बाद ट्रंप लगातार डेमोक्रेट पार्टी पर निशाना साध रहे हैं अब ट्रंप ने आरोप लगाया है कि डेमोक्रेट की जीत के बाद ईरान और अधिक आक्रामक हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अब तक 81000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है। हालांकि, ट्रंप ने ये भी कहा है कि आखिर में अमेरिका की ही जीत होगी।
अंत में, अमेरिका की ही जीत होगी: ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा "ईरान के नेता डेमोक्रेट्स को कमजोर, नकारा और देश को बर्बाद करने वाला मानते हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। डेमोक्रेट्स और ईरान, दोनों ने ही तेल की कीमतों को अधिक से अधिक समय तक ऊपर रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। लेकिन, चुनाव के बाद से तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक गिर गई हैं। अफसोस की बात ये है कि वोट डालने से पहले मतदाता इस बात को समझ नहीं पाए, लेकिन पूरा चुनाव ही काफी अजीब रहा। अंत में, अमेरिका की ही जीत होगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)