हूतियों पर सऊदी अरब का बड़ा हमला; 81 हवाई और मिसाइल हमले किए
- 24 घंटे में 81 हवाई और मिसाइल हमले किए,
- F-15 और टाइफून विमानों का इस्तेमाल
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
सऊदी अरब का हूतियों पर बड़ा हमला किया है हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने सऊदी अरब के हमलों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा- "पिछले 24 घंटों में, सऊदी युद्धक विमानों ने 81 हवाई हमले और मिसाइल हमले किए। अब खबर सामने आई है कि सऊदी अरब ने यमन की राजधानी सना समेत कई अहम ठिकानों पर भीषण हवाई और मिसाइल हमले किए है जिसमें कई लोग मारे गए हैं। हूती विद्रोहियों खुद इस हमले की जानकारी दी है।
24 घंटे में 81 हवाई और मिसाइल हमले हुए
हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने सऊदी अरब के हमलों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन हमलों में राजधानी सना और अल-जौफ, ताइज, सादा, मारिब, लाहज, अल-बैदा और अल-हुदैदा प्रांतों में आम नागरिकों के ठिकानों को निशाना बनाया गया।"
F-15 और टाइफून विमानों का इस्तेमाल
सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने आगे बताया है कि "सऊदी अरब द्वारा इन हमलों के लिए खमीस मुशैत और ताइफ एयर बेस से उड़ान भरने वाले F-15 और टाइफून विमानों का इस्तेमाल किया गया, साथ ही नज्रान से मिसाइलें भी दागी गईं। इन हमलों में कई आम नागरिक मारे गए और घायल हुए। हमारे देश के खिलाफ आक्रामकता तेज होने के बाद से, सऊदी हमलावरों द्वारा किए गए हवाई हमलों और मिसाइल हमलों की कुल संख्या अब 5,581 हो गई है।" बता दें कि इससे पहले हूतियों ने भी सऊद अरब पर कई भीषण हमले किए हैं।
यमन में क्यों हो रही है जंग?
यमन में गृहयुद्ध की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। हाल ही में वहां कई वर्षों से लागू संघर्षविराम टूट गया था। इसके बाद से ही यहां भीषण जंग जारी है। बता दें कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का सना और देश के उत्तरी तथा पश्चिमी हिस्सों पर नियंत्रण है। जबकि, दक्षिण एवं पूर्व में मौजूद सऊदी समर्थित उनके विरोधियों के बीच लड़ाई तेज हो गई है। यमन में युद्ध की शुरुआत 2014 में हुई थी, जब हूती विद्रोहियों ने उत्तर से आगे बढ़कर राजधानी सना पर कब्जा कर लिया और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। इसके बाद सऊदी अरब ने सरकार के समर्थन में एक गठबंधन बनाया और कई वर्षों तक हवाई हमले किए। नागरिकों की मौतों को लेकर इस अभियान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)