नाइजीरिया में अंतिम संस्कार में जा रही लोगों से भरी नाव पलटी, 24 लोगों की मौत

Nov 22, 2026 - 23:44
Updated: 3 days ago
0 53
नाइजीरिया में अंतिम संस्कार में जा रही लोगों से भरी नाव पलटी, 24 लोगों की मौत

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

नाइजीरिया। दक्षिणी नाइजीरिया में अंतिम संस्कार में जा रही लोगों से भरी एक नाव पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई है। नाइजीरिया की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता मंजो एजेकी ने एक स्टेटमेंट में बताया कि बीते शुक्रवार को देश के दक्षिणी क्षेत्र के बायेल्सा राज्य में यह नाव यात्रियों को एक समुदाय से दूसरे समुदाय में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रही थी लेकिन रास्ते में ही वह डूब गई।

नाइजीरिया पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक प्रमुख देश है। मंजो एजेकी के मुताबिक, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन खोज चल रहा है। लेकिन, यह नहीं बताया गया कि कितने लोग लापता हैं। पुलिस प्रवक्ता मूसा मोहम्मद ने कहा कि 24 और लोगों को बचाया गया है, जिन्हें मेडिकल हेल्प दी गई है। अफसरों ने यह नहीं बताया है कि नाव पर कुल कितने यात्री सवार थे।

नाव चलाने वाले हादसे के बाद हो गए फरार

मूसा मोहम्मद ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों से मालूम चलता है कि नाव में कोई टेक्निकल खराबी आ गई थी। यात्रियों ने नाव चलाने वाले से इसे किनारे की तरफ ले जाने के लिए कहा था। लेकिन, उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद नाव चलाने वाला मौके से भाग गया। जबकि, नाव के मैनेजर को पकड़ लिया गया है।

कोई भी यात्रा किसी की जान से ज्यादा कीमती नहीं

वहीं बायेल्सा राज्य सरकार ने इस पर रिएक्शन देते हुए नाव संचालकों और यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। एक स्टेटमेंट में बायेल्सा की सूचना आयुक्त एबियुवो कोकू-ओबियाई ने कहा, 'तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, लापरवाही और बिना लाइफ जैकेट के यात्रा करना बंद होना चाहिए। कोई भी यात्रा किसी की जान से ज्यादा कीमती नहीं है।'

पहले भी कई बार हो चुके हैं हादसे

गौरतलब है कि सेफ्टी रूल्स को सख्ती से लागू न किए जाने की वजह से, नाइजीरिया में कभी-कभी ऐसी खराब नावें भी चलती हैं, जिनमें लाइफ जैकेट तक नहीं होते है। इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। इससे पहले, अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में एक ड्रग बोट पर घातक हमला किया था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User