यूपी में मॉक ड्रिल: 75 जिलों में मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट, जगह-जगह बजे सायरन
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
लखनऊ। यूपी में रविवार शाम ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई। प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट किया गया। देखा गया कि इमरजेंसी में दुश्मन देश के हमले से निपटने के लिए हम कितना तैयार हैं। जगह-जगह सायरन बजे। लखनऊ की पुलिस लाइन में आज शाम अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। हर कोई इधर-उधर भागता हुआ दिखाई दिया।
किसी के हाथ में तो किसी के पैर में आई चोट
लोग पार्क में बैठे थे, कोई पेपर पढ़ रहा था, कोई भजन गा रहा था। पार्क में पेपर वाला पेपर बेंच रहा था कि अचानक धमाके की आवाज आई, हवाई हमला हो गया, सायरन बजने लगे। पार्क में बैठे लोग घायल हो गए, किसी के सर में चोट लगी, किसी के पैर में तो किसी के हाथ में चोट आई।
मलबे में फंसे लोगों के लिए आगे आई एसडीआरएफ की टीम
दरअसल, आज पूरे यूपी में होने वाली मॉकड्रिल का रिहर्सल था। दिखाया गया कि बम से जगह-जगह आग लग गई है। लोग ऊंची बिल्डिंग में फंस गए, एक बिल्डिंग में बम के हमले से धुंआ भर गया। अगर कोई मेरी आवाज सुन रहा है तो जवाब दे या कोई ठोस चीज पर पांच बार वार करे। मॉक ड्रिल के दौरान मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ के जवान ये कहते हुए सुनाई दिए।
कार का शीशा तोड़कर निकाला गया बाहर
मॉक ड्रिल के दौरान ऐसा दिखाया गया कि एक बिल्डिंग गिर गई, फंसे लोगों को जाल की मदद से और रस्सियो की मदद से बचाया गया। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम लोगों की मदद के लिए आ गई। कार में आग लगने से दरवाजे खुल नहीं रहे थे। कार का शीशा तोड़कर ड्राइवर बाहर निकाला गया।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने लोगों को किया रेस्क्यू
मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के लोग शामिल हुए। सिविल डिफेंस के लोगों ने पहले पार्क के घायल लोगों को फर्स्ट एड दी, आग को गीले कम्बल और पानी डालकर बुझाया। रेस्तरां में सिलेंडर में आग लग गई उसे बुझाया गया। ऊंची बिल्डिंग में फंसे लोगों को जाल डालकर बचाया। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने भी रेस्क्यू शुरू किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)