थाईलैंड के फुकेट में भीषण अग्निकांड, 11 लोगों की मौत और 16 घायल

पटोंग बीच के पास इमारत में तड़के लगी आग, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू; आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटी जांच टीमें।

Nov 16, 2026 - 13:02
Updated: 5 days ago
0 9
थाईलैंड के फुकेट में भीषण अग्निकांड, 11 लोगों की मौत और 16 घायल

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

थाईलैंड। मशहूर पर्यटन स्थल फुकेट में सोमवार (16 नवंबर) तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां पटोंग बीच के पास स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:17 बजे हुआ। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में कोई पर्यटक शामिल नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

11 लोगों की मौत

'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें 15 लोग थाईलैंड के ही हैं। आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, संबंधित टीमें इस मामले की जांच में जुटी हैं। यह इमारत फुकेट के मशहूर बीच पाटोंग के पास स्थित है। हादसा सुबह करीब 3.17 पर हुआ। इस बिल्डिंग में कई बिजनेस चलते हैं, जिनमें से एक गाड़ी किराए पर देने का भी है। आग की शुरुआत यहीं से हुई थी।

घटना की वजह से अफरा-तफरी का माहौल

घटना की पुष्टि करते हुए अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई। लोग इमारत से बाहर भागकर आए। इससे पहले भी थाईलैंड में कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं। फुकेट से पहले बैंकॉक में भी आग की घटना हुई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी. इस बार फुकेट में लगी आग भी काफी खतरनाक थी। इसे बुझाने में करीब दो घंटे का वक्त लगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User