नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Nov 23, 2026 - 11:31
Updated: 3 days ago
0 6
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह सोमवार को अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया, जहां उन्हें पारंपरिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा की शुरुआत

अधिकारियों के अनुसार, द्विपक्षीय बातचीत के बाद दोनों प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह नई रेल सेवा उत्तर प्रदेश के अयोध्या को नेपाल के जनकपुर से जोड़ेगी, जिससे दोनों देशों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

शाह ने भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश की अपील करेंगे 

प्रधानमंत्री शाह के साथ 35 सदस्यीय उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इसमें विदेश मंत्री शिशिर खनाल, वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले, वरिष्ठ सलाहकार और प्रमुख कारोबारी शामिल हैं। यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले 'नेपाल-भारत बिजनेस फोरम' में शाह भारतीय निवेशकों से नेपाल में निवेश बढ़ाने की अपील करेंगे।

वार्ता के प्रमुख एजेंडे और नेपाल की मांगें

दोनों देशों के बीच आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, तकनीक और जलवायु परिवर्तन जैसे साझा हितों पर सहमति बनाने के लिए यह मुलाकात बेहद अहम है।

दीर्घकालिक विजन : भारत ने द्विपक्षीय संबंधों के दीर्घकालिक विकास के लिए एक 'संयुक्त विजन' का प्रस्ताव रखा है।

आर्थिक पैकेज और बाढ़ राहत : नेपाल ने भारत से 2 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज (जिसमें 1 अरब डॉलर का अनुदान शामिल है) की मांग की है। इसके साथ ही अगस्त में भोटे कोशी में आई अचानक बाढ़ से तबाह हुए इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए भी सहायता मांगी गई है।

हवाई मार्ग : नेपाल ने काठमांडू-महेंद्रनगर एयर कॉरिडोर को दो-तरफा (टू-वे) करने का अनुरोध किया है। वर्तमान में इस मार्ग से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को केवल नेपाल से बाहर जाने की अनुमति है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User