एनविडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग पर तीसरे प्रेम प्रसंग का दावा
वॉशिंगटन डीसी, एनविडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग को लेकर एक नया दावा सामने आया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन हुआंग का कंपनी की एक और महिला कर्मचारी के साथ कथित अंतरंग संबंध था। इस महिला की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। रॉयटर्स ने इस मामले से जुड़े दो लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है। हालांकि, एनविडिया कंपनी और जेनसन हुआंग ने इस नए दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
पहले भी दो महिलाओं के साथ जुड़ चुका है नाम
इससे पहले भी जेनसन हुआंग के दो महिलाओं के साथ कथित संबंधों की खबरें सामने आई थीं। इनमें एलिस हुआंग और किम्बर्ली पॉवेल का नाम शामिल है। किम्बर्ली पॉवेल एनविडिया में हेल्थकेयर की वाइस प्रेसिडेंट हैं। खबर के मुताबिक, 8 नवंबर को जारी एक बयान में जेनसन हुआंग ने एक अफेयर की बात स्वीकार की थी, लेकिन उन्होंने संबंधित महिला का नाम नहीं बताया था।
कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ
जेनसन हुआंग के पद छोड़ने के बाद एनविडिया के बोर्ड ने कंपनी की वित्त प्रमुख कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। अंतरिम सीईओका मतलब है कि उन्हें फिलहाल कंपनी चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी अब नए स्थायी सीईओ की तलाश कर रही है। इसके लिए कंपनी के अंदर और बाहर दोनों जगह के उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है।
एनविडिया के शेयरों में आई गिरावट
इस मामले के बीच एनविडिया के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को कंपनी के शेयर 5.5 प्रतिशत गिर गए। वहीं, अक्टूबर की शुरुआत में बने अपने सबसे ऊंचे स्तर से एनविडिया के शेयर अब तक 30 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ चुके हैं।
मामले की जांच क्यों शुरू हुई?
इस महीने की शुरुआत में एनविडिया के बोर्ड ने स्वतंत्र निदेशकों और बाहरी कानूनी सलाहकारों की मदद से जांच शुरू की थी। इस जांच का मकसद यह पता लगाना था कि कहीं जेनसन हुआंग किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना तो नहीं बने। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर कई दावे सामने आए हैं, लेकिन नए कथित संबंधों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)