अखिलेश यादव ने कहा- भगवान श्रीकृष्ण-गोपालकों का अपमान कर रहे मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भगवान श्रीकृष्ण और गोपालकों के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में होने वाली हार की हताशा में मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा बयान जारी कर मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए।
अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि गोपालकों को अपशब्द कहकर मुख्यमंत्री ने प्रकारांतर से गोपाल यानी भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किया है, जो अक्षम्य है। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के चढ़ावे, चंदे और दान की चोरी के मामले का भी जिक्र किया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि एक बड़े गिरोह के साथ संलिप्तता के बावजूद राज खुलने के डर से क्लीन चिट दे दी गई और अब भगवान श्रीकृष्ण पर वार किया जा रहा है।
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता स्थापित करने के मंसूबे के चलते सनातन धर्म के प्रति दुर्भावना दिखाई जा रही है। उन्होंने वाराणसी में पाल समाज पर लाठीचार्ज और देवी अहिल्याबाई होल्कर की शिवलिंग ली हुई प्रतिमा के कथित तिरस्कार का मुद्दा उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री न भगवान शिव के सगे हैं, न भगवान राम के, न भगवान कृष्ण के और न ही देवी अहिल्याबाई जी के। उन्होंने प्रदेश में एक अन्य व्यक्ति को बुलाए जाने पर भी निशाना साधते हुए वेशभूषा, भाषा और भगवान राम-कृष्ण के अपमान को लेकर समानताएं बताईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)