ओवैसी सरकार के आदमी, चक्कर में न पड़ें चंद्रशेखर : चौधरी राकेश टिकैत 

Nov 12, 2026 - 17:23
Updated: 5 days ago
0 3
ओवैसी सरकार के आदमी, चक्कर में न पड़ें चंद्रशेखर : चौधरी राकेश टिकैत 
चौधरी राकेश टिकैत 

मुजफ्फरनगर। किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने नवगठित 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को सरकार का आदमी बताते हुए चंद्रशेखर आजाद को इस गठबंधन के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी है।

भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि ओवैसी भाजपा सरकार के आदमी हैं। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर को उनसे दूर रहना चाहिए था। टिकैत ने कहा कि ओवैसी केवल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ बोलते हैं। मुसलमानों को ओवैसी के चक्कर में पड़कर भ्रमित नहीं होना चाहिए। टिकैत के अनुसार, यदि चुनाव में बेईमानी हुई तो विपक्ष नहीं, बल्कि सरकार जीतेगी। ईमानदारी से विपक्ष जीत जाएगा। एसआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार की तरफ पक्षपात का ही एक रूप है। 

लखनऊ में किया है गठबंधन का एलान

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में नए गठबंधन की घोषणा कर दी है। नए गठबंधन के घोषित किए गए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा चंद्रशेखर आजाद को बनाया गया है। चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन की पहली रैली लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में करने का एलान किया है। बता दें कि ये वही मैदान हैं, जहां पर बसपा सुप्रीमो मायावती रैलियां करती रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User