पाकिस्तान में सुरक्षाबलों-चरमपंथियों में मुठभेड़, 10 पुलिसकर्मियों समेत 28 की मौत

Nov 12, 2026 - 16:57
Updated: 6 hours ago
0 5
पाकिस्तान में सुरक्षाबलों-चरमपंथियों में मुठभेड़, 10 पुलिसकर्मियों समेत 28 की मौत
सुरक्षाबल

कोहाट (ख़ैबर पख़्तूनख़्वा)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 10 पुलिसकर्मियों और 18 चरमपंथियों समेत कुल 28 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना 11 नवंबर को उस समय हुई जब पुलिस की एक टीम अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान चलाकर लौट रही थी। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है।

कोहाट पुलिस के प्रवक्ता मुहम्मद नौमान ज़ेब ने बताया कि मरने वालों में डीएसपी रैंक के अधिकारी हैदर जमान और सब-इंस्पेक्टर मुख्तियार भी शामिल थे। इसके अलावा 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के दौरान चरमपंथियों ने पुलिस की पांच गाड़ियों में भी आग लगा दी। ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के गवर्नर फ़ैसल करीम कुंडी ने पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख जताया और विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिसकर्मी कोहाट शहर के पास दराबुकच इलाके में स्थानीय प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चला रहे थे। अभियान पूरा करने के बाद जब पुलिस दल लौट रहा था, तब आपराधिक तत्वों के इशारे पर फ़ितना-अल-ख़वारिज ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने हमलावरों का बहादुरी से मुकाबला किया। इसमें 18 ख़वारिज को जहन्नुम भेज दिया गया। 

कोहाट अस्पताल के एमएस डॉ. ताहिर के अनुसार, घटना के बाद 10 पुलिसकर्मियों के शव और 10 घायल उनके अस्पताल में लाए गए हैं। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें पेशावर रेफ़र कर दिया गया है। आठ घायलों का इलाज कोहाट अस्पताल में चल रहा है। 

कौन थे चरमपंथी?

पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित तहरीक़-ए-तालिबान से जुड़े चरमपंथियों के लिए फ़ितना-अल-ख़वारिज शब्द का इस्तेमाल करती है। ख़ैबर पख़्तूनख़्वा पुलिस और स्थानीय नागरिक प्रशासन ने दराबू कच में अवैध सोने के खनन में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया था। इस घटना से आपराधिक तत्वों और फ़ितना-अल-ख़वारिज के बीच कथित गठजोड़ भी सामने आया है।  

घात लगाकर हमला

कोहाट के गंबत (दरबोकाच जालंधर बांदा) इलाके में पास की पहाड़ियों पर छिपे चरमपंथियों ने पुलिस के काफिले पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User