अमेरिका में 71% मतदान से जीतीं यूपी की सबा हैदर, अखिलेश यादव ने दी बधाई

Nov 21, 2026 - 17:07
Updated: 9 hours ago
0 71
अमेरिका में 71% मतदान से जीतीं यूपी की सबा हैदर, अखिलेश यादव ने दी बधाई
  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा- यूपी की बेटी को सभी की ओर से बधाई। 

बुलंदशहर। अमेरिका के इलिनोइस राज्य के 84वें डिस्ट्रिक्ट से स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव जीतने वालीं यूपी के बुलंदशहर के औरंगाबाद की सबा हैदर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बधाई दी है। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सबा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मानव कल्याण और समाज सेवा के लिए समर्पित सबा के कार्यों की सराहना की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में लिखा कि अमेरिका के मिड टर्म चुनावों में Illinois  के House of Representatives में लगभग 71% मतदान पाकर ऐतिहासिक जीत अर्जित करने वाली उप्र की बेटी सबा हैदर को हम सबकी तरफ़ से हार्दिक बधाई और मानव कल्याण और समाज सेवा के लिए समर्पित उनके सद्कर्मों की निरंतरता के लिए अनंत शुभकामनाएँ!

रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराकर दर्ज की जीत

बुलंदशहर जिले के कस्बे औरंगाबाद की मूल निवासी सबा हैदर ने रिपब्लिकन उम्मीदवार ब्रायन स्कोपा को हराया। चुनाव में उन्हें करीब 71 प्रतिशत मतदान मिले। इस जीत के साथ उन्होंने इलिनोइस राज्य के 84वें डिस्ट्रिक्ट से स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव जीतकर अपनी पहचान बनाई।

पैतृक कस्बे में खुशी, पिता और परिजन गर्वित

सबा हैदर की जीत से उनके पैतृक कस्बे औरंगाबाद में खुशी का माहौल है। उनके पिता सैयद अली हैदर, परिवार के सदस्य और शुभचिंतक उनकी सफलता पर गर्व जता रहे हैं। अखिलेश यादव के बधाई संदेश के बाद सबा की जीत एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

20 साल से अमेरिका में रह रही हैं सबा

सबा हैदर पिछले करीब 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ अमेरिका के इलिनॉयस में रह रही हैं। वह लंबे समय से स्थानीय स्तर पर सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़ी रही हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने ड्यूपेज काउंटी बोर्ड की सदस्य के तौर पर भी काम किया है। 

काउंटी बोर्ड में काम करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझा और उनके बीच अपनी पहचान बनाई। इसी अनुभव ने उनके राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाने में मदद की। अब चुनाव में बड़ी जीत के बाद वह इलिनॉयस की राजनीति में नई जिम्मेदारी संभालेंगी। 

बेटी की जीत पर पिता ने जताई खुशी

सबा की जीत की खबर जैसे ही उत्तर प्रदेश पहुंची, उनके परिवार में खुशी का माहौल बन गया। उनके पिता सैयद अली हैदर ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

सबा हैदर के पति अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। वहीं उनके परिवार के अन्य सदस्य गाजियाबाद में रहते हैं। बुलंदशहर के छोटे से कस्बे से निकलकर अमेरिका की राजनीति में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना सबा के लिए एक खास उपलब्धि है। उनकी जीत से पैतृक क्षेत्र के लोग भी काफी उत्साहित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User