नदवां के 'ताजमहल' में अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी
पटना। बिहार के मोकामा के नदवां गांव में विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार के साथ होने जा रही है। इसे लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से जारी थीं, लेकिन एक बात गौर करने वाली है कि मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले हल्दी वाले दिन भारी बारिश हो गई जिस वजह से टेंट गीले हो गए, और बांस की लकड़ियां भी भींग गई। इंटाग्राम पर लोगों ने खूब बातें उछाली। यहां तक कह दिया कि लोगों को किसी की खुशी बर्दाश्त नहीं होती। अनंत सिंह इतने खुश दिख रहे थे कि लोगों ने ही उन्हें नजर लगा दिया। शादी भव्य सजावट और मेहमानों की वजह से चर्चा में है। शादी के पंडाल को ताजमहल की आकृति दी गई है।
यहां आयोजित घुड़दौड़ देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे बने कि लोग मुकाबला देखने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालकर 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गए। भीड़ को देखते हुए अनंत सिंह ने घुड़दौड़ रुकवा दी। अब इसका फाइनल राउंड कल यानि गुरुवार को होगा।दर्शकों के बीच खास तौर पर बारूद, चेतक, रॉकेट, बादल, अर्जुन, राजा, बाबर और सिकंदर जैसे दिग्गज घोड़ों का क्रेज देखने को मिला।
घुड़दौड़ विजेता को मिलेगी थार
प्रतियोगिता में करीब 50 नामी घोड़े हिस्सा ले रहे हैं। विजेता को 'महिंद्रा थार' कार इनाम में दी जाएगी।
'आपका दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा'
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान मंच से अनंत सिंह की जमकर तारीफ की। मंच पर अनंत सिंह भी मौजूद थे। बृजभूषण ने उनकी ओर इशारा करते हुए कहा, आपका दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।
लखनऊ से आए हैं कव्वाल
अनंत सिंह की बेटी की शादी में कव्वाली की महफिल सजेगी। खास कार्यक्रम के लिए लखनऊ से कव्वालों को बुलाया गया है।
ऋषिकेश के घर गूंजा बैंड-बाजा, लदमा के लिए निकलेगी बरात
अनंत सिंह के छोटे दामाद ऋषिकेश के घर शादी की खुशियां छाई हैं। घर पर बैंड-बाजे की धुन गूंज रही है। बरात लदमा के लिए रवाना हो रही थी।
खूब करेंगे मस्ती और डांस : भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी
भोजपुरी अभिनेत्री निलम गिरी मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में शामिल होने के लिए पटना पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शादी में शामिल होने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। निलम ने बताया कि समारोह में खूब मस्ती और डांस करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह ने उन्हें न्योता दिया, यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
राइफल और 500 राउंड गोलियां लेकर पहुंचा समर्थक
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे उनके एक समर्थक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में समर्थक ने बताया कि वह अपने साथ राइफल और 500 राउंड गोलियां लेकर आया है। हालांकि, उसने स्पष्ट किया कि शादी समारोह में फायरिंग नहीं की जाएगी। समर्थक के मुताबिक, हथियार सुरक्षा के लिहाज से साथ रखा गया है।
लोगों ने खूब किया ट्रोल, कहा- नजर लग गई
अनंत सिंह ने इंटाग्राम पर हो रही सभी ट्रोलिंग पर फर्राटेदार जवाब दिया है, लेकिन वे हार नहीं मानें। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौैरान कहा कि अब जो कुछ भी नुकसान हुआ है वो अभी हम सब ठीक कर देंगे। जैसे सब कुछ था वैसे ही होगा। शादी के कार्यक्रम में कहीं हम दिक्कत नहीं आने देंगे। जैसे है प्रोग्राम वैसे ही रहेगा। जो भी खाना, पीना और घोड़ा का दौड़ सब कुछ तय मुताबिक ही होगा।
सोशल मीडिया पर हो रही ट्रेंडिंग शादी
सोशल मीडिया पर अनंत सिंह की बेटी की शादी ट्रेंडिंग चल रही है। लोगों ने इस पर ढेर सारे वीडियो बनाए हैं। इंटाग्राम के सर्च बार में जाकर आप 'अनंत सिंह डॉटर मैरिज' सर्च करोगे तो ढेर सारे वीडियो सामने आ जाएंगे। कई लोग कह रहे कि अनंत सिंह एक अच्छे नेता भी हैं तो उधर एक अच्छे पिता भी हैं। कुछ यूजर ने कहा कि हम सब आपके साथ हैं। कई यूजर उनके कार्यक्रम में जाकर खाने-पीने की वीडियो बना रहे हैं तो कई लोग शादी के कार्ड का वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)