सरयू-कमला एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या से नेपाल के बीच चलेगी; चेक करें रूट और टाइम टेबल

रामनगरी अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच 604 किलोमीटर की दूरी तय करने में ये ट्रेन 19 घंटे का समय लेगी। ये ट्रेन यूपी और बिहार के कई महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी।

Nov 23, 2026 - 14:35
Updated: 4 days ago
0 76
सरयू-कमला एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या से नेपाल के बीच चलेगी; चेक करें रूट और टाइम टेबल

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क | 

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। भगवान श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।

बता दें कि अयोध्या धाम और नेपाल में स्थित जनकपुर धाम के बीच चलने वाली ये नई ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली ये ट्रेन यूपी और बिहार के कई महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी।

कहां-कहां रुकेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस

रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अयोध्या से लेकर जनकपुर तक 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली ये ट्रेन यूपी और बिहार के कई महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी। सरयू-कमला एक्सप्रेस अपने सोर्स और टर्मिनल स्टेशनों के अलावा मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो हॉल्ट, मधुबनी और जयनगर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

किस समय रवाना होगी नई ट्रेन

जनकपुर धाम से अयोध्या धाम तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 15595, सरयू-कमला एक्सप्रेस 28 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 01:10 बजे (नेपाली समयानुसार) जनकपुर धाम से प्रस्थान करेगी और रविवार को सुबह 08:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। 

वापसी में, अयोध्या धाम से जनकपुर धाम तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 15596, सरयू-कमला एक्सप्रेस 30 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को शाम 05:50 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और मंगलवार को दोपहर 12:40 बजे (नेपाली समयानुसार) जनकपुर धाम पहुंचेगी।

सरयू-कमला एक्सप्रेस में होंगे 8 एसी और 7 स्लीपर कोच

सरयू-कमला एक्सप्रेस रामायण परंपरा के साथ गहराई से जुड़ी दो जगहों- जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच एक महत्वपूर्ण रेल लिंक बनाएगी। इस पहल से दोनों देशों के यात्रियों को इन खास धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों तक बेहतर पहुंच मिलेगी और साथ ही उनकी साझा सभ्यता की विरासत भी मजबूत होगी। बताते चलें कि अयोध्या धाम और जनकपुर धाम के बीच 604 किलोमीटर की दूरी तय करने में ये ट्रेन 19 घंटे का समय लेगी। इस ट्रेन में कुल 17 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 8 एसी और 7 स्लीपर कोच के अलावा 1 पावर कार और दिव्यांगों के लिए 1 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User