नेपाल में एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
नेपाल। एक बार फिर से मंगलवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज करीब 7 बजकर 02 मिनट पर नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।
नेपाल में तेज भूकंप आया, हिल उठी धरती
मंगलवार को नेपाल में भी एक बार फिर से धरती कांप उठी है। नेपाल में को सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल में आए भूकंप के बारे में भारत के नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी साझा की है। संस्थान ने बताया है कि आज करीब 7 बजकर 02 मिनट पर नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। जो कि खतरनाक तीव्रता का भूकंप माना जाता है।

भूकंप का केंद्र धरती से 20 किलोमीटर की गहराई
इस भूकंप का केंद्र धरती से 20 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है। अब तक प्रशासन की ओर से इस भूकंप के कारण किसी भी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं साझा की गई है। इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
12 नवंबर को भी भूकंप आया था
जानकारी के अनुसार बता दें, कि इससे पहले नेपाल में 12 नवंबर को भी तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, ये भूकंप सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई थी। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती से 73 किलोमीटर की गहराई में था।
जानिए भूकंप क्यों आते हैं?
बता दें कि भूकंप आने के समय धरती हिलने की मुख्य वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। जब भूकंप आता है तो जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)