जेल से बाहर आए आजम खान, समर्थकों की लगी भीड़; बेटे ने कहा- टाइगर इज़ बैक

आजम खान के बेटे का कहना है, "आज आजम खान के चाहने वालों के लिए बहुत खुशी का दिन है। आप यहां उनके शुभचिंतकों के चेहरों पर साफ खुशी देख सकते हैं। यह आजम खान का सम्मान करने वालों का जमावड़ा है... 'टाइगर इज़ बैक'..."।

Nov 18, 2026 - 20:25
Updated: 5 days ago
0 16
जेल से बाहर आए आजम खान, समर्थकों की लगी भीड़; बेटे ने कहा- टाइगर इज़ बैक

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

गाजियाबाद। सपा नेता आजम खान अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद बुधवार को गाजियाबाद की डासना जिला जेल से बाहर आए। समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के बेटे का कहना है, "आज आजम खान के चाहने वालों के लिए बहुत खुशी का दिन है। आप यहां उनके शुभचिंतकों के चेहरों पर साफ खुशी देख सकते हैं। यह आजम खान का सम्मान करने वालों का जमावड़ा है... 'टाइगर इज़ बैक'..."।

समर्थकों की लगी भीड़

सपा नेता आजम खान डासना जेल से बाहर आए, उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है और उनके बेल की प्रक्रिया गाजियाबाद सीजेएम कोर्ट में पूरी हो गई। इससे पहले आज़म खान की रिहाई आदेश जेल पहुंच गया था। उनकी जमानत के लिए 50-50 हजार के दो जमानती बांड भरे गए। 50- 50 हज़ार का आज़म खान का पर्सनल बांड भरा गया। शहनवाज और जुनैद ने जमानत की रकम दी थी। जमानत की रकम के रूप में 50-50 हज़ार की दो एफडी जमा की गयी। 

आज़म खान के वकील की तरफ से सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दी गईं। सपा नेता आज़म खान की रिहाई का आदेश जेल पहुंचा और उसके बाद सीजेएम कोर्ट से आजम खान को डासना जेल के लिए भेजा गया और देर शाम वो जेल से बाहर आए। 

ईडी ने सपा नेता आजम खान को 31 अक्टूबर को जेल के ठीक बाहर उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे दो पैन कार्ड के मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ रहे थे। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी। सपा नेता आजम खान ने अपनी गिरफ्तारी को इस आधार पर चुनौती दी कि यह अनिवार्य प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई थी। 

ईडी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता आज़म खान की जमानत याचिका पर ईडी को फटकारा था और कहा था, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें।'

इससे पहले सपा नेता आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी और यूपी सरकार की याचिका खारिज कर दी है। साथ ही उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की सजा पर भी रोक लगा दी है।

 ये था मामला

18 अक्टूबर 2023 को रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने आजम खान, तंजीम फातिमा और अब्दुल्ला आजम को धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया था। अदालत ने तीनों को सात-सात साल की जेल की सजा सुनाई थी।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को आजम खान को दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लाइव लॉ की खबर के अनुसार अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई)  सूर्यकांत के समक्ष मौखिक रूप से इस मामले का जिक्र किया और आज ही तत्काल सुनवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User