हिमाचल प्रदेश के मंडी में खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत की खबर
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
हिमाचल प्रदेश। मंडी में लडभड़ोल पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में लगभग 6 लोग सवार थे। हादसे में सभी छह लोगों की जान चली गई।
हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत आने वाले लडभड़ोल में एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। हादसा बीती रात को हुआ जबकि इसका पता आज दोपहर को लगा। प्रारम्भिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों में अधिकतर नाबालिग हैं।
मरने वालों की पहचान यस राय पुत्र रामलाल निवासी गांव सिमस, आयुष पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव सिमस, पंकज पुत्र पराक्रम सिंह निवासी गांव गवाला, आदित्य पुत्र अजय कुमार निवासी गांव बलोटू, अर्नव पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी गांव गवाला और नूजू पुत्र नवीन राय निवासी गांव सिमस के रूप में हुई है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। डीएसपी पधर लोकेन्द्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले के लडभड़ोल में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 16 से 22 साल के बीच है और वे एक कार्यक्रम से लौट रहे थे- तहसीलदार मुकुल शर्मा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)