गढ़ गंगा मेले में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! डीआईजी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

गढ़ गंगा, मखदूमपुर और अनूपशहर मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर एफआईआर के साथ वाहन होंगे सीज; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई.

Nov 17, 2026 - 15:36
Updated: 13 hours ago
0 127
गढ़ गंगा मेले में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! डीआईजी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

विवेक कुमार, नॉकआउट न्यूज़ मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़ गंगा, मखदूमपुर और अनूपशहर में लगने वाले मेलों में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि मेला क्षेत्रों और वहां आने-जाने वाले रास्तों पर हुड़दंग या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालो के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर जरूरत पड़ने पर वाहन सीज किए जाएंगे। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों और संबंधित सेक्टर प्रभारियों की जवाबदेही भी तय होगी। डीआईजी ने श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए परंपरागत तरीके से उत्सव संपन्न कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया है।

गढ़ गंगा मेला हापुड़, मखदूमपुर मेला मेरठ व गंगा मेला अनूपशहर जनपद बुलंदशहर मे सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर डीआईजी मेरठ रेंज ने ये दिये निर्देश- 

- मेला क्षेत्रो के आने जाने वाले रास्तो पर हुड़दंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई के डीआईजी ने दिये निर्देश
- हुड़दंग कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालो पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर वाहन सीज करें: डीआईजी
- हुड़दंग होने पर संबंधित सेक्टर प्रभारी एवं मौके पर तैनात पुलिस बल पर भी अनुशासनिक कार्यवाही के दिये निर्देश
- ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता एवं लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भी होगी जवाबदेही निर्धारित
- लोगो की आस्था का रखे पूर्ण ख्याल, परम्परागत तरीके से मनाया जाये उत्सव 
- इलेक्ट्रिक सेफ्टी / अग्नि सुरक्षा मानको का प्रतिदिन अनुपालन सुनिश्चित कराये 
- तटो पर पर्याप्त नाव व गोताखोर रहे उपस्थित, सभी नावो पर लाइफ जैकैट, लाउडहेलर, टार्च रखें

डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले गढ़ मेला जनपद हापुड़, मखदूमपुर मेला जनपद मेरठ व अनूपशहर गंगा मेला जनपद बुलंदशहर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र के साथ-साथ मेले में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि मेला क्षेत्र एवं आवागमन मार्गों पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अराजकता अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियां किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। 

 कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं हुड़दंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के संबंध में डीआईजी रेंज मेरठ द्वारा दिए गए ये निर्देश-

1.आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी:- मेले में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों, संपर्क मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखे, हुड़दंग अथवा अराजकता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई यथा अभियोग पंजीकरण, सीजर आदि की जाए।

2.अभियोग पंजीकरण की कार्रवाई:- हुड़दंग, मारपीट, शांति भंग करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध केवल औपचारिक चेतावनी तक सीमित न रहते हुए, प्रकरण के तथ्यों के अनुसार तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

3.सेक्टर प्रभारियों की जवाबदेही:- प्रत्येक सेक्टर प्रभारी अपने निर्धारित क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे, अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा हुड़दंग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिती मे इनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जाए ।

4.मौके पर तैनात पुलिस बल को निर्देश:- ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता के साथ मौजूद रहें, किसी भी प्रकार की अराजकता अथवा अनुशासनहीन गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रित करें एवं संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराएं।

5.पुलिस अनुशासन सर्वोपरि:- ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित दायित्वों के विपरीत आचरण, अनुशासनहीनता अथवा लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीआईजी मेरठ ने निर्देशित किया गया कि गढ़ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्रथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए तत्काल एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User