वेलिंगटन टेस्ट का दूसरा दिन : भारत 159/1, जायसवाल ने बनाये 85 रन
वेलिंगटन। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन ख़त्म हो गया है। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं।
केएल राहुल 52 रन और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। नाबाद पारी के साथ केएल राहुल सभी सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। इसके साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल छठे एशियाई सलामी बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूज़ीलैंड की टीम पहली पारी में 368 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस तरह भारतीय टीम अभी 209 रन पीछे है। न्यूज़ीलैंड की ओर से हेनरी निकोल्स ने सबसे ज़्यादा 175 रन बनाए, जबकि ग्लेन फ़िलिप्स ने 118 रन की पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 92 रन देकर चार विकेट लिए. आकाश दीप ने 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)