इमरान मसूद ने ऊगली आग, कहा- 'सिराज' नाम के चलते 'टीम इंडिया' में नहीं मिली जगह

Nov 20, 2026 - 17:08
Updated: 3 days ago
0 7
इमरान मसूद ने ऊगली आग, कहा- 'सिराज' नाम के चलते 'टीम इंडिया' में नहीं मिली जगह
इमरान मसूद - सिराज

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में चल रहे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश से बाहर रखे जाने पर सवाल उठाते हुए धर्म की वजह से भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'नाम सिराज है, यही क्या कम है?' बता दें कि सिराज को नहीं खिलाए जाने पर क्रिकेट जगत भी हैरान है. वसीम जाफर, आकाश चोपड़ा, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों ने भी इसको लेकर सवाल उठाया था। 

इमरान मसूद ने कहा, "कहा जा रहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। उनका नाम सिराज है, और शायद इसीलिए उन्हें जगह नहीं मिली। अगर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें नहीं चुना जा रहा है, तो यह साफ तौर पर भेदभाव है।"

मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 11 मैचों में खेली 21 पारियों में 43 विकेट लिए हैं। वह पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर पांचों टेस्ट खेलने वाले एकमात्र तेज गेंदबाज थे। दिग्गजों को भी हैरानी हुई जब वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें नहीं खिलाया गया। 

रवि शास्त्री ने सिराज को नहीं खिलाए जाने पर सवाल उठाते हुए अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, "अगर पैमाना गति, कौशल और सीम मूवमेंट हो, और 140 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल करना मुश्किल हो, तो यह सवाल तो बनता ही है।  मोहम्मद सिराज कहां थे? अनुभव, आक्रामकता और गेंद से कुछ खास कर दिखाने की क्षमता। इन बातों की भी तो कुछ अहमियत होती है!"

भाजपा ने इस बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर खेल और टीम चयन को सांप्रदायिक रंग देने तथा वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि खिलाड़ियों को उनकी धार्मिक पहचान के बजाय भारतीय क्रिकेटर के रूप में देखा जाना चाहिए और अन्य खिलाड़ियों को भी बाहर रखा जाता है।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट (वेलिंग्टन टेस्ट) की प्लेइंग इलेवन में शामिल न किए जाने पर उठे विवाद में धार्मिक नजरिए को खारिज करते हुए कहा कि क्रिकेट को आस्था या धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। मैं इससे सहमत नहीं हूँ। क्रिकेट में इस तरह के फैसले होते रहते हैं और हर मामले को उसी नजरिए से देखना गलत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User