इजराइल में हुए चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद करेगी
इजराइल।इजराइल में हुए चुनाव को लेकर विवाद हो गया है। चुनाव में विदेशी दखल के आरोपों की जांच देश की खुफिया एजेंसी मोसाद और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट करेंगी।
विदेशी दखल के आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोप है कि चुनाव के दौरान अरब मतदाताओं को पैसे देकर ज्यादा वोट डलवाने की कोशिश की।इस चुनाव में अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिली हैं, जो उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। वहीं , पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पार्टी ने इन चुनावों में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
चुनाव आयोग का बयान
इजराइल के चुनाव आयोग ने साफ किया है कि इस जांच का दायरा सीमित है। इससे चुनाव के फाइनल नतीजों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।राजनीतिक गतिरोध और प्रधानमंत्री का सीधा चुनाव: चुनाव में किसी भी दल को बहुमत न मिलने के कारण सरकार बनाने को लेकर संकट बना हुआ है। इस संकट को दूर करने के लिए विपक्षी दल जनता द्वारा सीधे प्रधानमंत्री चुने जाने के नए कानून पर विचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर बयान देते हुए इजराइल के अरब नागरिकों को देश के अस्तित्व के लिए एक बड़ी चुनौती बताया है, जिस पर काफी चर्चा हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)