भाजपा सत्ता में रहकर अराजकता फैला रही : उदित राज
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने कांग्रेस की रैली से पहले भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर दोहरी भूमिका निभाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में रहकर भी वह विपक्ष जैसा व्यवहार कर रही। बीजेपी सरकार में भी है और विपक्ष में भी है, दोनों कैसे हो सकता है? ये दोनों होने के चक्कर में ही देश बर्बाद हुआ है और जनता गुमराह हो रही है।"
उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष में होने के नाते बीजेपी को विकास पर ध्यान देना चाहिए और लोगों की समस्याओं को सुनना चाहिए। लेकिन सरकार में रहकर वह अराजकता फैला रही है। कभी तिरंगा यात्रा, कभी पदयात्रा तो कभी रोड शो कर रही है। कबीरदास का दोहा कहते हुए तंज कसा, "ये तो उल्टा है। कबीर जी की साखी याद आती है - कबीरदास की उल्टी वाणी, बरसे कंबल भीगे पानी। सत्ता में हो तो सत्ता का काम करो। उदित राज ने कहा कि व्यापारी डरे हुए हैं। जीएसटी, इनकम टैक्स और पुलिस के डर से वे रैली में आएंगे। रैली में भारतीय जनता पार्टी के अंधभक्त भी पहुंचेंगे।
सोनिया गांधी की आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर उदित राज ने कहा कि इसका सभी को इंतजार है। सोनिया गांधी के खिलाफ बहुत सारे लांछन लगाए गए, बहुत दुष्प्रचार हुआ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने गलत साक्ष्य प्रस्तुत किये।
उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी की कलम से अब सच्चाई निकलकर सामने आएगी। हम सभी को इसका इंतजार है। यह अच्छी बात है और इससे कई लोगों को तमाचा लगेगा। मेरी शुभकामना है कि यह किताब बेस्टसेलर में से एक हो।"
(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)