उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों में भाजपा ने 6 और सपा 5 ने सीटें जीती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई और 27 अक्टूबर से मतगणना शुरू हुई। तीन दिनों की काउंटिंग के बाद गुरुवार को 11 सीटों की तस्वीर साफ हो गई।
11 में से भारतीय जनता पार्टी के हिस्से 6 सीटें और समाजवादी पार्टी के खाते में 5 सीटें आईं। कुछ सीटों पर तो जैसे-तैसे भाजपा जीती।
चुनावी परिणामों ने प्रदेश की राजनीति में कांटे की टक्कर को साफ जाहिर किया है। एक ओर जहां समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर कब्जा जमाकर मजबूत प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने 6 सीटों पर बढ़त हासिल कर अपना दबदबा तो कायम रखा, लेकिन कई सीटों पर मुकाबला इतना कड़ा रहा कि पार्टी काफी नजदीकी अंतर से ही जीत दर्ज करने में सफल हो सकी।
मेरठ स्नातक सीट
दिनेश कुमार गोयल (भाजपा) - विजेता
आगरा स्नातक सीट
डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 'गुरु जी' (भाजपा) - विजेता
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट
डॉ. मान सिंह यादव (सपा) - विजेता
लखनऊ स्नातक सीट
कांति सिंह (सपा) - विजेता
वाराणसी स्नातक सीट
आशुतोष सिन्हा (सपा) - विजेता
मेरठ शिक्षक सीट
श्रीचंद शर्मा (भाजपा) - विजेता
आगरा शिक्षक सीट
डॉ. आकाश अग्रवाल (सपा) - विजेता
लखनऊ शिक्षक सीट
उमेश द्विवेदी (भाजपा) - विजेता
वाराणसी शिक्षक सीट
लाल बिहारी यादव (सपा) - विजेता
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट
डॉ. हरी सिंह ढिल्लो (भाजपा) - विजेता
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट
ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भाजपा) - विजेता
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)