आज सड़क पर संसद लगाएगा इंडिया ब्लॉक सीईसी के खिलाफ लाएंगे जनमहाभियोग
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर आज (शनिवार) ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग लाया जाएगा।
जनमहाभियोग में किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ जनता या राजनीतिक दल विरोध जताते हैं। यह कार्यक्रम पहले शुक्रवार को होने वाला था, लेकिन बारिश के कारण रद कर दिया गया।
राहुल ने कहा कि रविवार को कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकला जायेगा। 'वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में राजनीतिज्ञों, छात्र संगठनों और सभी लोगों से आने की अपील की है।
उधर, दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल, सोनिया गांधी के बाद अब अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और उद्धव ठाकरे समेत विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रैली टालने की अपील की है। कहा, इससे 20 बड़े थोक और रिटेल बाजारों में प्रतिदिन होने वाला 10 से 12 हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो सकता है।
सपा सांसद ने कहा - जनता ने सरकार को नकारा
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा - रैली ऐतिहासिक होगी, जो जन भावनाओं को दर्शाएगी। इससे यह संदेश जाएगा कि देश की जनता मौजूदा सरकार से तंग आ चुकी है। जनता ने इस सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)