जोशीमठ में बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख
हेलीकॉप्टर चमोली जिले के हाथी पर्वत इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पांच यात्रियों और एक पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई।
उत्तराखंड। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां जोशीमठ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी में खराब मौसम को दुर्घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है। चमोली के डीएम गौरव कुमार ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आर्मी ने इस पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश देने की बात कही है।
दरअसल, शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड की ओर जा रहा 'ट्रांस भारत एविएशन' का एक सिविल हेलीकॉप्टर चमोली जिले के हाथी पर्वत इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पांच यात्रियों और एक पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई। सेना के सिग्नल सेंटर की एक टीम ने हेलीकॉप्टर से धुआं निकलते देखा और उसे उस इलाके में तेजी से नीचे आते हुए भी देखा।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की हुई मौत
उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बदरीनाथ धाम से ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर सहस्त्रधारा, देहरादून की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से चाई और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है। चमोली के डीएम गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।
जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश: सीएम धामी ने जताया शोक
हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने 'एक्स' हैंडल पर कहा, "चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0


Comments (0)