रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म नीति से हो रहा विकास : सीएम योगी

Oct 28, 2026 - 14:07
0 3
रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म नीति से हो रहा विकास : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात उत्तर प्रदेश में आए बदलाव से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने की न स्पष्ट दृष्टि थी, न कोई ठोस कार्ययोजना, किन्तु डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र से प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक विकास की नई कार्य-संस्कृति विकसित की गयी। बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और निवेश अनुकूल वातावरण से आज उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है। इसी बढ़ते वैश्विक विश्वास को नई ऊंचाई देने के लिए आज सिंगापुर के डेलीगेशन के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं, वर्तमान परियोजनाओं को गति देने और निवेश को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू करने पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि हर निवेश से नया उद्योग, हर उद्योग से नया रोजगार और हर रोजगार से परिवारों में खुशहाली के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयासरत हैं। इसके लिए प्रदेश में औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, निवेश को प्रोत्साहन और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति दी जाए।

इस दिशा में एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों, औद्योगिक गलियारों और माल ढुलाई नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ताकि उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं और बाजार उपलब्ध हो सकें। वहीं, ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की पहल की जा रही है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User