टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 11 आरोपी मकोका कोर्ट में पेश
मुंबई, अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों को मुंबई की विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इनसे पूछताछ के लिए 10 दिन की पुलिस कस्टडी (हिरासत) की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का सरगना (मास्टरमाइंड) अनिल पंडित है, जो अभी फरार है। उसी के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।हथियारों और विदेशी ऐप्स का इस्तेमाल: पुलिस का कहना है कि आरोपियों से हथियारों के स्रोत (वे हथियार कहाँ से लाए) का पता लगाना है, जिसमें एक विदेशी हथियार भी शामिल है। आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए 'सिग्नल' जैसे विदेशी मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते थे।
बचाव पक्ष का विरोध: वकीलों ने पुलिस कस्टडी का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस पहले ही हथियार बरामद कर चुकी है, इसलिए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए। इसके अलावा, आरोपी समीर की एक ही किडनी काम करने की मेडिकल स्थिति का मुद्दा भी उठाया गया।
अदालत की टिप्पणी: सुनवाई के दौरान जज ने आरोपियों से पूछा कि क्या उन्हें मराठी आती है? आरोपियों के 'ना' कहने पर जज ने हिंदी में टिप्पणी की कि वे महाराष्ट्र में हैं लेकिन उन्हें मराठी नहीं आती। जज ने यह भी कहा कि आरोपियों को जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)