नसीरुद्दीन शाह के बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार: "पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें सरकार"

Oct 29, 2026 - 11:08
0 14
नसीरुद्दीन शाह के बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार: "पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें सरकार"
नसीरुद्दीन शाह

मुंबई: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर बॉलीवुड में बहस छिड़ गई है। अभिनेता पुनीत इस्सर ने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर तीखा पलटवार किया है।

नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा था?

हाल ही में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार और बीजेपी की आलोचना की थी। उनका आरोप था कि सरकार और उनके समर्थक सरकार की निंदा करने वालों को 'देशद्रोही' या 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' कहते हैं। इसी वीडियो में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, "मैं फक्र के साथ कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं।" उन्होंने यह भी कहा था कि जो लोग बीजेपी की विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

पुनीत इस्सर का पलटवार

नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर अभिनेता पुनीत इस्सर ने गुस्सा में कहा कि नसीरुद्दीन शाह उनके सीनियर हैं और वह एक बेहतरीन कलाकार हैं, लेकिन उनकी सोच एकतरफा और वामपंथ (लेफ्टिस्ट) वाली है। पुनीत इस्सर ने कहा कि वह अक्सर नक्सलियों का समर्थन करने की बात करते हैं, जिससे उनकी भारतीयता पर सवाल उठते हैं।

पुनीत इस्सर ने आगे कहा कि नसीरुद्दीन शाह को सरकार के खिलाफ बोलने का पूरा अधिकार है, लेकिन अगर उन्हें यह सरकार पसंद नहीं है, तो वे चुनाव लड़कर इस सरकार को हरा दें, क्योंकि यह सरकार किसी की मनमानी से नहीं बल्कि जनता के वोटों से चुनकर आई है।

परेश रावल का बयान

इस मामले पर अभिनेता परेश रावल का कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का हक है, इसलिए वे नसीरुद्दीन शाह की इस निजी राय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User