स्पेन में भीषण रेल हादसा:दो हाई स्पीड ट्रेनों की भिड़ंत में 68 यात्रियों की मौत 

Oct 29, 2026 - 10:48
0 8
स्पेन में भीषण रेल हादसा:दो हाई स्पीड ट्रेनों की भिड़ंत में 68 यात्रियों की मौत 
स्पेन

संयुक्त राष्ट्र, स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की भिड़ंत में   68 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 180 से ज्यादा घायल लोग जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्पेन के टोलेडो प्रांत में मैड्रिड-सेविले रेल लाइन पर बुधवार सुबह एक हाई-स्पीड ट्रेन ने ट्रैक पर खड़ी दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, सरकारी रेलवे कंपनी 'रेन्फे' की एक हाई-स्पीड ट्रेन ने उसी ट्रैक पर खड़ी निजी कंपनी 'इर्यो' की ट्रेन के पिछले हिस्से में टक्कर मारी। रेल सुरक्षा नियामकों और जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है कि दो हाई-स्पीड ट्रेनें एक ही ट्रैक पर कैसे पहुँच गईं।

तीन दिन का राष्ट्रीय शोक और प्रधानमंत्री का बयान

इस दुर्घटना के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने दुर्घटना की न्यायिक और तकनीकी जांच कराने का पूरा आश्वासन दिया है।
टोलेडो में दुर्घटनास्थल के पास एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री सांचेज ने कहा:

सरकार इस हादसे की तह तक जाएगी।यदि मानवीय भूल, काम में लापरवाही या ऑटोमैटिक सुरक्षा प्रणाली में कोई तकनीकी कमी पाई गई, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि यह त्रासदी पूरे देश के लिए है और पूरा स्पेन शोक में डूबा है।फिलहाल बचाव दलों का मुख्य ध्यान फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने, पीड़ित परिवारों की मदद करने और घायलों को तुरंत मेडिकल व सहायता देने पर है।

संयुक्त राष्ट्र का दुख

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हादसे पर  दुख व्यक्त किया है। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि महासचिव ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User