उत्तर कोरिया का दुस्साहस: ईस्ट सी में दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

Oct 29, 2026 - 16:42
0 2
उत्तर कोरिया का दुस्साहस: ईस्ट सी में दागी बैलिस्टिक मिसाइलें
उत्तर कोरिया का दुस्साहस

सोल, उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे ईस्ट सी (पूर्वी सागर) की तरफ लगभग एक दर्जन कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण

ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के वॉनसन इलाके से लॉन्च की गईं। दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान की सेनाएं मिलकर इन मिसाइलों की रेंज और तकनीकी क्षमताओं की जांच कर रही हैं। इस ताजा घटना के बाद दक्षिण कोरियाई सेना ने अपनी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी कर दी है।

हाल की अन्य गतिविधियां

इससे पहले 12 अक्टूबर को भी उत्तर कोरिया ने टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था।इसके अलावा, 17 अक्टूबर 2026 को उत्तर कोरिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस अपने नए हाई-स्पीड टॉरपीडो हथियार 'जाम-2.0' (ZM-2.0) का पानी के नीचे सफल परीक्षण करने का दावा भी किया था।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User