'सिर्फ रावण नहीं, अपने अंदर के अहंकार का भी करें अंत'; हेमा मालिनी, करीना कपूर समेत सितारों ने दी दशहरे की बधाई

Oct 20, 2026 - 14:20
0 3
'सिर्फ रावण नहीं, अपने अंदर के अहंकार का भी करें अंत'; हेमा मालिनी, करीना कपूर समेत सितारों ने दी दशहरे की बधाई
Ravana

मुंबई । दशहरे के मौके पर फिल्मी सितारों ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। हेमा मालिनी, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित और ईशा कोप्पिकर समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर दशहरे की बधाई दी। किसी ने भगवान राम की रावण पर जीत को याद किया, तो किसी ने लोगों से अपने अंदर छिपे अहंकार और गुस्से को खत्म करने की अपील की। वहीं, अभिनेत्री समीर रेड्डी ने अपने घर में दशहरे के जश्न की झलक दिखाई। 

हेमा मालिनी और अनिल कपूर ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने दशहरे के मौके पर अपने संदेश में लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्व समझाया। उन्होंने लिखा, ''सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाएं, जैसे हमने भगवान राम की रावण पर जीत या मां दुर्गा की दुष्ट महिषासुर पर जीत का जश्न मनाया। आइए, अपने अहंकार और सभी नकारात्मक विचारों को अपने जीवन से विदा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने पर ध्यान दें।

''वहीं, अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।''

अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने अपने घर में दशहरे के जश्न की प्यारी झलक दिखाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे हंस और बेटी न्यारा की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में हंस जमीन पर बैठकर रंगोली बनाते दिखाई दिए जबकि न्यारा उनकी मदद करती दिखी।

दोनों ने रंग-बिरंगे रंगों से जमीन पर 'हैप्पी दशहरा' लिखा। इस तस्वीर के साथ समीरा ने लिखा, ''आप सभी को दशहरे की शुभकामनाएं।

''अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भी दशहरे पर लोगों को एक खास संदेश दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''रावण के दस सिर तो दिख जाते हैं, पर अपने अंदर छुपे सिर पहचान पाना ही असली चुनौती है। इस बार सिर्फ रावण का नहीं बल्कि अपने ईगो, गुस्से और अहंकार का भी अंत करें।''

अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक- विजयादशमी

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर दशहरे की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ''एक याद दिलाने वाली बात कि अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करेगी।

 दशहरे की शुभकामनाएं।'' वहीं, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अपने फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।साउथ फिल्मों के स्टार चिरंजीवी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक- विजयादशमी।

उस दिव्य मां के आशीर्वाद से हर घर खुशियों और आनंद से भर जाए और आपके हर अच्छे काम में सफलता मिले- मैं दिल से यही कामना करता हूं। आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को दशहरे की शुभकामनाएं।

''गौरतलब है कि दशहरा जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, देशभर में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। यह दिन भगवान राम की रावण पर जीत और मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User