किंग खान अपने जन्मदिन पर रिलीज कर सकते हैं 'किंग' का पहला गाना
नई दिल्ली। दर्शकों को शाह रुख खान की फिल्मों का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। खासतौर पर तब, जब वह तीन साल के गैप के बाद स्क्रीन पर 'किंग' बनकर लौट रहे हैं। इस फिल्म के क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने की सम्भावना है।
किंग का नया पोस्टर रिलीज करने के बाद अब रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख की फिल्म का पहला गाना भी जल्द ही ऑडियंस के सामने होगा। जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज सुनने को मिल सकती है।
शाह रुख खान के बर्थडे पर आएगा किंग का गाना
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख खान की फिल्म का म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी सम्भालेगी। पहले अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक डिपार्टमेंट का काम संभालने वाले थे, लेकिन वह फिल्म से हट गए। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि किंग के पहले गाने को शाह रुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)