शिमला में खाई में वाहन गिरने से पांच लोगों की मौत, एक घायल; सीएम ने हादसे पर दुख जताया
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां एक वाहन खाई में गिर गया, मृतकों में मां-बेटे भी शामिल हैं। वहीं, एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के सीएम ने इस घटना पर दुख जताया है। सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, टिक्कर नावर क्षेत्र के दरोटी गांव के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई गई है। मृतकों में एक मां और उसका बेटा भी शामिल हैं, जबकि तीन अन्य नेपाल की रहने वाली मजदूर थीं। मृतकों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद एवं उनकी माता कल्पना देवी पत्नी प्रमोद, निवासी दरोटी गांव, सहित तीन नेपाली नागरिकों के रूप में हुई है। वहीं, एक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम सुक्खू ने हादसे पर दुख जताया है।
पांच लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि शनिवार को यहां एक वाहन के खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई हैं, जिनमें एक व्यक्ति और उसकी मां शामिल हैं। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है। यह हादसा डरोटी इलाके में पानू नाले के पास हुआ, जब एक व्यक्ति अपनी मां और कुछ मजदूरों को अपने खेत में काम पर ले जा रहा था।
एक व्यक्ति घायल
पुलिस के अनुसार, डरोटी के रहने वाले कुशल और उनकी मां कल्पना देवी की इस दुर्घटना में मौत हो गई। नेपाल की रहने वाली 3 महिलाएं - निर्मला, मीना और रोशनी - जो इलाके में मजदूरी का काम करती थीं, उनकी भी इस हादसे में जान चली गई। घायल व्यक्ति को पहले रोहड़ू के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया
वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर 15,000 रुपये दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)