क्या साई पल्लवी को 'सीता' के रूप में स्वीकार करेंगे लोग?
मुंबई: महाकाव्य पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर अभिनेता नितीश भारद्वाज ने एक बार फिर अपनी बात रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म में अभिनेत्री साई पल्लवी की कास्टिंग और इसके संगीत को लेकर अपनी उम्मीदें साझा की हैं।
'मंगल रंग' गाने का जिक्र और पुरानी पोस्ट की याद
अभिनेता नितीश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म 'रामायण पार्ट 1' के नए गाने 'मंगल रंग' की एक लाइन "मैं बांसुरी, सांस तू" का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने अपनी पिछली सोशल मीडिया पोस्ट को याद करते हुए लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि भारतीय दर्शक अभिनेत्री साई पल्लवी को माता सीता के रूप में खुले दिल से स्वीकार करेंगे।
पारंपरिक संगीत और तुलसीदास की चौपाइयों की इच्छा
अपनी इस पोस्ट में नितीश भारद्वाज ने फिल्म के संगीत को लेकर भी एक खास उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि फिल्म में मृदंगम और मंजीरा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ तुलसीदास की चौपाइयां भी सुनने को मिलें। उनके अनुसार, यही वह असली स्वर पहचान है जो भारत के इस महान महाकाव्य और हर भारतीय की आत्मा में रसी-बसी है।
फिल्म 'रामायण' से जुड़ी मुख्य बातें
नितेश तिवारी के मार्गदर्शन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा, यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की भूमिका में दिखाई देंगे।फिल्म का शानदार संगीत दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। इसके गाने 'मंगल रंग' के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल जैसे नामचीन गायकों ने अपनी आवाज दी है। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा भाग साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)