चौथे टी20 में इतिहास रचेंगे अर्शदीप और सेंटनर? 150 विकेट के करीब पहुंचे दोनों दिग्गज!

Oct 28, 2026 - 12:14
Updated: 6 days ago
0 9
चौथे टी20 में इतिहास रचेंगे अर्शदीप और सेंटनर? 150 विकेट के करीब पहुंचे दोनों दिग्गज!
अर्शदीप

नई दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को होने वाले चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और कीवी कप्तान मिशेल सेंटनर के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर होगा। दोनों ही खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 150 विकेट के ऐतिहासिक आंकड़े से सिर्फ 1 विकेट दूर हैं।

अर्शदीप सिंह के पास भारत के लिए पहला रिकॉर्ड बनाने का मौका

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अब तक 102 मैचों में 149 विकेट लिए हैं।शुक्रवार के मैच में 1 विकेट लेते ही वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।इसके साथ ही, वह मुस्तफिजुर रहमान (163 विकेट) के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी बन जाएंगे।न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर के नाम फिलहाल 141 मैचों में 149 विकेट दर्ज हैं।मैच में 1 विकेट लेते ही वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के स्पिनर बन जाएंगे।

खास रिकॉर्ड पर एक नजर

वर्तमान में अर्शदीप सिंह, मिशेल सेंटनर और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (149 विकेट) संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं।अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान (199 विकेट) के नाम है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User