वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: रामलीला मैदान में जुटी पार्टियां
नई दिल्ली: चुनाव में कथित धांधली और वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों का एक बड़ा विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस महारैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, राजद, शिवसेना और झामुमो सहित कई अन्य दलों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।
सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
रैली से पहले मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान को कोट किया, जिसमें उन्होंने यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने की बात कही थी। अखिलेश ने कहा कि अब तो खुद यूपी के सीएम ने मान लिया है कि इतने वोट कम हो गए हैं।
'डबल इंजन' सरकार पर निशाना और एमएलसी चुनाव का जिक्र
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग कभी 'डबल इंजन सरकार' की बात करते थे, वे अब 'डबल ज़ीरो' बन गए हैं। उन्होंने एमएलसी चुनाव में हार का जिक्र करते हुए कहा कि हार स्वीकार करने के बजाय अजीब दावे किए जा रहे हैं।
गायब वोटों के आंकड़ों पर उठाए सवाल
सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि सीएम योगी को यह 1.27 करोड़ वोट गायब होने का डेटा कहां से मिला और यह जानकारी उन्हें किसने दी? यह कोई ऐसा डेटा नहीं है जिसे सड़क चलते कहीं से भी उठा लिया जाए।
"योगी जी को भी आना चाहिए रामलीला मैदान"
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि सरकार खुद मान रही है कि लाखों वोट और लाभार्थियों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं, तो यह सीधा-सीधा अन्याय है। इसलिए सीएम योगी को भी रामलीला मैदान आकर इस आंदोलन में शामिल होना चाहिए, क्योंकि यह लड़ाई अन्याय और झूठे वादों के खिलाफ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)