संघ के गढ़ नागपुर में कांग्रेस ने एमएलसी चुनाव में खाता खोला 

Oct 29, 2026 - 13:28
0 2
संघ के गढ़ नागपुर में कांग्रेस ने एमएलसी चुनाव में खाता खोला 
कांग्रेस

नागपुर, कांग्रेस ने संघ के गढ़ महाराष्ट्र के नागपुर विधान परिषद के चुनाव में एक बार फिर भाजपा को हरा कर कामयाबी पाने में सफल हो गई।कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी सुधाकर कोहले को 3,271 मतों के अंतर से हरा दिया।

यह शहर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह नगर भी है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा भी है। ऐसे मजबूत राजनीतिक और वैचारिक केंद्र में कांग्रेस की यह जीत बेहद अहम मानी जा रही है।

भाजपा ने लगाई थी पूरी ताकत:

अपनी जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए अभिजीत वंजारी ने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और उनके बड़े नेता भी नागपुर में मौजूद थे, लेकिन जनता और मतदाताओं का समर्थन कांग्रेस के साथ था।

एमवीए का समर्थन:

अभिजीत वंजारी ने विपक्षी गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' के समर्थन से चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए हुए इन चुनावों में इस जीत के साथ कांग्रेस ने अपना खाता खोल लिया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे नफरत की हार और जनता के विश्वास की जीत बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User